
Demo pic
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के 8 तहसीलों में पदस्थ 9 आरआई और 106 पटवारियों (RI-Patwari's transfer) का ट्रांसफर कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा 17 अप्रैल को जारी आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण से इनका तबादला किया है। ट्रांसफर किए गए आरआई और पटवारी लंबे समय से एक ही तहसील के हल्का नंबर में पदस्थ थे। लंबे समय बाद तबादला आदेश जारी किया गया है। जिन आरआई और पटवारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें नए पदस्थापना स्थल में ज्वाइन करते हुए विभाग को अवगत कराने कहा गया है।
जिन आरआई का तबादला (RI-Patwari's transfer) किया गया है, उनमें आरआई जगन्नाथ सिंह को प्रतापपुर तहसील से भैयाथान, मानस राज कन्हैया को रामानुजनगर से ओडग़ी, अभिषेक सिंह को सूरजपुर से प्रतापपुर, मनोज भगत को प्रतापपुर से प्रेमनगर, नरोत्तम कुमार सिंह को प्रेमनगर से जरही, मोनिका सिंह को जरही से भटगांव, धनसाय नागेश को भटगांव से सूरजपुर, लक्ष्मी खलखो को भैयाथान से रामानुजनगर तथा सेवक राम मरावी को ओडग़ी से प्रतापपुर के डांडक़रवां तहसील में पदस्थ किया गया है।
जिन पटवारियों का तबादला आदेश (RI-Patwari's transfer) जारी हुआ है, उनमें सूरजपुर तहसील के 16 पटवारी शामिल हैं। इनमें पसला पटवारी चंचल कुमार शर्मा को बिहारपुर तहसील के बिहारपुर, नमदगिरी के आशीष साहू को प्रतापपुर के मकनपुर, सूरजपुर के निर्मल कुमार तिवारी को भैयाथा के झिलमिली, डुमरिया की गीता सिंह को प्रेमनगर के सलका, केतका के शशि सिंह को ओडग़ी के छतरंग, जोबगा के शोभना सिंह को भटगांव के अनरोखा, सपकरा के अलिशा खान को भैयाथान के कुसमुसी, लांची के रेणुका कश्यप को रामानुजनगर के अर्जुनपुर, गिरवरगंज के राजा राम रवि को प्रेमनगर के विंध्याचल में पदस्थापना दी गई है।
जबकि रुनियाडीह के मो. तबरेज को प्रतापपुर के खोरमा, करजी (RI-Patwari's transfer) के निधि जायसवाल को भैयाथान के बड़सरा, खरसुरा के सरिता केशरी को प्रतापुर के सरहरी, कुरुवां के सदन प्रसाद यादव को ओडग़ी के रैसरी, डेडरी के रुकमणी शुक्ला को प्रतापपुर के खडग़वांकला, गोपालपुर की बबीता कुशवाहा को रामानुनगर के बरबसपुर तथा पेंडरखी के अरविंद द्विवेदी को प्रेमनगर के चंदननगर में पदस्थ किया गया है।
प्रतापपुर तहसील के जिन 41 पटवारियों का ट्रांसफर (RI-Patwari's transfer) किया गया है, उनमें नरोला के मनोज कुजूर को रामानुजनगर के पोड़ी, पकनी के बसंत कुमार सिंह को सूरजपुर के करंजी, जजावल के शिवराम पैंकरा को सूरजपुर के सपकरा, दवनकरा के आशा सोनपाकर को रामानुजनगर के रामतीर्थ, गोंदा की रामबाई आंडिल्य को प्रेमनगर के केदारपुर,
दुरती के सौरभ गोस्वामी को सूरजपुर के गोपालपुर, केवरा की कुमारी महेश्वरी को सूरजपुर के जोबगा, पलढ़ा के सुचिता केरकेट्टा को भटगांव के धरतीपारा, सरहरी के हर्ष कुमार को प्रेमनगर, लोलकी के नासिर अंसारी को ओडग़ी के खोंड़, खजुरी के कृष्ण प्रसाद सिंह को रामानुजनगर के धनेशपुर, खोरमा के राजीव लोचन सिंह (RI-Patwari's transfer) को सूरजपुर के डुमरिया में पदस्थापना दी गई है।
इसी प्रकार सेमराकला के राजेश कुमार साहू (RI-Patwari's transfer) को लटोरी के कुंजनगर, केरता के गोमती देवी सोनवानी को रामानुजनगर के पंपापुर, सोनपुर के दीपिका रोशनी एक्का को भैयाथान के सोनपुर, मकनपुर के रणधीर पटेल को प्रेमनगर के उमश्ेवरपुर, कोटेया के शशिकांत सिंह को रामानुजनगर के मकरंदीपुर, गोटगवां के अजीत अग्रवाल को सूरजपुर, टुकूडांड़ के कामेश्वर राजवाड़े को प्रेमनगर के गौरीपुर,
बगड़ा की नेहा कन्नौजिया को रामानुजनगर के पवनपुर, सोनगरा के राजा लाल को लटोरी के गणेशपुर, बोझा के टीकन कुमार राजवाड़े को प्रेमनगर के ब्रह्मपुर, श्यामनगर के सात्विक मित को सूरजपुर के पसला, खडग़वांकला के मनोज यादव को लटोरी के बीरपुर तथा मायापुर-1 के नीरा पैंकरा को रामानुजनगर के पस्ता में पदस्थ किया गया है।
रामानुजनगर के 20 पटवारियों का ट्रांसफर (RI-Patwari's transfer) आदेश जारी किया गया है। उनमें पोड़ी के प्रवीण कुमार पैंकरा को भटगांव, धनेशपुर के गोविंद नारायण कुरूम को प्रतापपुर के पलढ़ा, कृष्णपुर के डेविड सिंह मरावी को ओडग़ी के भाड़ी, गोपीपुर के रजनीकांत देवांगन को प्रतापपुर के नरोला, पस्ता के राजेंद्र कुमार सिंह को लटोरी के गंगापुर, कैलाशपुर के निशा कुशवाहा को भैयाथान के मसीरा, तेलईमुड़ा के रामगोपाल साहू को प्रतापपुर के लोलकी, मांजा की संत्रोती यादव को भटगांव के सुदामानगर, उमापुर के राजकिशोर प्रसाद को प्रतापपुर के केंवरा में पदस्थपना दी गई है।
इसी प्रकार कौशलपुर के भुनेश्वरी को भैयाथान के भंवराही, पंपापुर के विजय कुमार गुप्ता को प्रतापपुर के सेमराकला, रामानुजनगर के आराम सिंह को सूरजपुर के पेंडरखी, मकरंदीपुर के पूनम मरावी को प्रतापपुर के बगड़ा, अर्जुनपुर के वंश बहादुर राजवाड़े को सूरजपुर के रूनियाडीह,
बरबसपुर के मोतीलाल सिंह ठाकुर को प्रतापपुर के गोंदा, पवनपुर के सुमित कुमार (RI-Patwari's transfer) को लटोरी के करवां, रामतीर्थ के अरविंद कुमार को प्रतापपुर के सोनडीहा, केशवपुर के तृप्ती तिवारी को भटगांव के तेलगांव, पतरापाली के संध्या दुबे को प्रतापपुर के गोटगवां तथा परशुरामपुर की प्रीति सिंह को सूरजपुर के गिरिवरगंज में पदस्थ किया गया है।
प्रेमनगर तहसील के जिन 11 पटवारियों का तबादला (RI-Patwari's transfer) आदेश जारी किया गया है, उनमें नवापाराकला के चंदन केरकेट्टा को प्रतापपुर के कोटेया, ब्रह्मपुर के हीरामती उइके को लटोरी के तुलसी, बकालो के पुष्पा पोर्ते को भटगांव के बतरा, गौरीपुर के सुबेधन सिंह को प्रतापपुर के दुरती, उमेश्वरपुर के मनमोहन सिंह को लटोरी के गोविंदपुर,
विंध्याचल के अशोक ठाकुर को प्रतापपुर के केरता, कोतल के नरेश कुमार पैकरा को सूरजपुर के केतका, सलका के गुलाब सिंह पैंकरा को प्रतापपुर के बोझा, चंदननगर के सुद्धराम सिंह को भटगांव के बरौधी, केदारपुर के पवन साय सिंह को प्रतापपुर के दवनकरा तथा प्रेमनगर के तुलेश्वर सिंह को लटोरी के लटोरी में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार बिहारपुर तहसील के भरत पैंकरा को सूरजपुर नमदगिरी, ओडग़ी तहसील के खोड़ से दलसाय को लटोरी के हरिहरपुर, छातरंग के अर्जुन सिंह को सूरजपुर के लांची, भाड़ी के जितेश कुमार दुुबे को रामानुजनगर के मांजा, रैसरी के सुनील कुमार गुप्ता को ओडग़ी के बेदमी तथा दवना के राहुल गुप्ता (RI-Patwari's transfer) को रामानुजनगर के गोपीपुर में पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर द्वारा ट्रांसफर किए गए पटवारियों (RI-Patwari's transfer) में भैयाथान तहसील के 7 शामिल हैं। इनमें भवराही के प्रतिभा सिंह को सूरजपुर के डेडरी, बड़सरा के पीतांबर कुशवाहा को रामानुनगर के कृष्णपुर, सोनपुर के गिरधन प्रसाद ठकुरिया को लटोरी के बिहारपुर, कुसमुसी के अंजलिना भगत को रामानुजनगर के केशवपुर, शिवप्रसादनगर के ओमप्रकाश नेताम को प्रतापपुर के सोनगरा, मसीरा के अखिलेश कुमार सिंह को रामानुजनगर, झिलमिली के रीता सिंह को प्रेमनगर के नवापाराकला तथा सत्यनगर के रीना पांडेय को नामानुजनगर के कैलाशपुर में तबादला किया गया है।
इसी प्रकार भटगांव तहसील के धरतीपारा के ओमनारायण को प्रतापपुर के खजूरी, संजीव पटेल को प्रेमनगर के रघुनाथपुर, अर्चना रिंकारी को सूरजपुर कुरूवां, सुदामानगर के शारदा नाग को प्रतापपुर के टुकूडांड़, अनरोखा के सुमन धर दुबे को प्रेमनगर के बकालो, बतरा के राजीव लोचन को रामानुजनगर (RI-Patwari's transfer) के कौशलपुर तथा पेाड़ी के प्रतिभा मारकंडे को सूरजपुर के खरसुरा व तेलगांव के अरुण खेस को रामानुजनगर के पतरापाली में नवीन पदस्थापना दी गई है।
इसके अलावा लटोरी तहसील के कुंजनगर के डीहू सिंह मरकाम को बिहारपुर के नवाटोला, गोविंदपुर के मनोज सिंह को भअगांव के पेाड़ी, करवां के राजेंद्र आयाम को बिहारपुर के पेंडरी, लटोरी के संतोष भनिया को प्रतापपुर, गंगापुर के अजीत प्रतुल एक्का को ओडग़ी के दवना, तुलसी के बरेलाल सिंह को रामानुजनगर के परशुरामपुर,
हरिहरपुर के धनंजय दुबे को प्रतापपुर के जजावल, सुंदरपुर के अनुराधा पटेल को प्रेमनगर के कोतल, बिहारपुर के रितेश नागवंशी को रामानुजनगर के आमगांव, बीरपुर के रघुनंदन सिंह (RI-Patwari's transfer) को प्रतापपुर के पकनी, गणेशपुर के रमेश टेकाम को रामानुजनगर के उमापुर तथा आमगांव के नरेंद्र भगत को भैयाथान के शिवप्रसादनगर में पदस्थ किया गया है।
Published on:
23 Apr 2026 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
