6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thieves gang arrested: शहर में किराए के मकान में रहकर करते थे चोरी, बुलेट बेचने खोज रहे थे ग्राहक, खरीददार समेत 3 गिरफ्तार

Thieves gang arrested: आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोडक़र पार किए थे जेवर और बुलेट, चोरी की बाइक से ही पहुंचे थे चोरी करने, एक अन्य बाइक व सोने के कंगन की कर दी थी बिक्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Jun 2025, 9:03 PM IST

Thieves gang arrested

Thieves gang and buyer arrested

अंबिकापुर. सूने मकानों से चोरी व बाइक चोरी के मामले में शहर की मणिपुर पुलिस ने 2 चोर व 1 खरीदार को गिरफ्तार किया है। दरअसल शहर के बाबूपारा निवासी एक व्यक्ति के सूने मकान में आरोपियों (Thieves gang arrested) ने सप्ताहभर पूर्व चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सोने-चांदी के जेवर के अलावा उसकी बुलेट भी आरोपी ले उड़े थे। इसके अलावा एक अन्य जगह से बाइक चोरी कर उसे झारखंड के एक युवक को बेच दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल दाखिल कर दिया है।

शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपारा गौरवपथ निवासी शांता गढ़ावा परिवार के साथ कप व प्लेट बेचने का काम करता है। 14 जून की रात को घर में ताला बंदकर कप प्लेट बेचने ओडिशा मेला में गया था। 20 जून को वापस आया तो दरवाजे का ताला टूटा था और घर के अंदर से बुलेट बाइक व सोने-चांदी के जेवरात (Thieves gang arrested) गायब थे।

उसने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट (Thieves gang arrested) दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की 2 युवक गांधीनगर में बुलेट बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बुलेट को अपने किराए के मकान गांधीनगर में छिपाकर रखना बताया।

पुलिस ने दबिश देकर चोरी (Thieves gang arrested) की बुलेट, सोने-चांदी का जेवरात व एक अन्य बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी साकिर अंसारी पिता सत्तार अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी कुसमी बलरामपुर हाल मुकाम भगवानपुर थाना गाधीनगर व प्रकाश पनिका पिता पप्पू पनिका उम्र 24 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर धौराटिकरा थाना बैकुण्ठपुर हाल मुकाम भगवानपुर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Accountant cut by train: ट्रेन से कटकर नगरपालिका के लेखापाल की मौत, रायपुर से लौटते समय हुआ हादसा

Thieves gang arrested: खरीदार भी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों (Thieves gang arrested) से पूछताछ की तो 14 जून को भगवानपुर स्थित दास कॉलोनी स्थित एक घर का ताला तोडक़र बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी चोरी की बाइक से 19 जून की रात बाबूपारा पहुंचे और सूने मकान का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवर व बुलेट की चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि 22 जून को कुसमी से अंबिकापुर आते समय शंकरगढ़ के पास से बाइक चोरी की थी।

ये भी पढ़ें: Fake note case: पोस्ट ऑफिस में 29 हजार के जाली नोट जमा करने आया था आरोपी, कोर्ट ने सुनाया 5 साल का कठोर कारावास

झारखंड में बेच दी बाइक व सोने के 4 कंगन

वारदात (Thieves gang arrested) को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपने सहयोगी झारखंड के गढ़वा निवासी प्रिंस सोनी से मिलकर बाइक व 4 नग सोने का कंगन बेचना बताया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खरीदार प्रिंस सोनी उर्फ मोहन सोनी पिता सुरेश प्रसाद सोनी उम्र 30 वर्ष टंडवा गढ़वा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के दोनों आरोपी व खरीदार को बुधवार को जेल भेज दिया।