मनेंद्रगढ़. एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में कार्यरत लेखापाल का शव मध्यप्रदेश के बिजुरी स्टेशन की पटरी पर मिला। ट्रेन से कटकर उसकी मौत (Accountant cut by train) हो गई। सिर और धड़ पटरी के दोनों ओर पड़ा था। सूचना मिलते ही आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। लेखापाल ने आत्महत्या की है या हादसे में उसकी मौत हुई, इसका पता नहीं चल सका है। मृतक के रायपुर से घर लौटने के दौरान यह घटना हुई।
मध्यप्रदेश के बिजुरी स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव (Accountant cut by train) मिला। रेलवे पटरी पर धड़ और सिर कटकर अलग-थलग पड़ा था। मामले की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।
शव की पहचान मनेंद्रगढ़ नगरपालिका के लेखापाल शंकर राव के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर शव (Accountant cut by train) को पीएम कराने के लिए अस्पताल भेजा। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।
Accountant cut by train: रायपुर से घर लौटने के दौरान घटना
बताया जा रहा है कि लेखापाल रायपुर गए थे। वे ट्रेन से वहां से अपने घर मनेंद्रगढ़ लौट रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई। उन्होंने आत्महत्या की है या अज्ञानतावश ट्रेन की चपेट (Accountant cut by train) में आ गए, इसकी जांच की जा रही है।