6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bike thieves gang arrested: चोर गिरोह में शामिल थे 4 नाबालिग, अंबिकापुर, कोरिया के अलावा रायपुर से भी चोरी की थी बाइक, 5 गिरफ्तार

Bike thieves gang arrested: नाबालिगों के गिरोह ने की थी 12 दोपहिया वाहन चोरी, मोबाइल दुकान में चोरी की रिपोर्ट के बाद पकड़ा गया गैंग, युवक ने नाबालिगों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Apr 2025, 8:04 PM IST

Bike thieves gang arrested: चोर गिरोह में शामिल थे 4 नाबालिग, अंबिकापुर, कोरिया के अलावा रायपुर से भी चोरी की थी बाइक, 5 गिरफ्तार

Bike thief

अंबिकापुर. शहर की मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को शातिर चोर गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह दोपहिया वाहन चोरी के साथ-साथ दुकानों में भी चोरी की वारदात को अंजाम (Bike thieves gang arrested) देता था। कुछ दिन पूर्व ही मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोडक़र 35 हजार नगद व मोबाइल पार कर दिए थे। मामले में पुलिस ने गिरोह में शामिल 4 नाबालिग सहित 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अंबिकापुर, लखनपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, रायपुर सहित अन्य स्थानों से कुल 12 दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरढोढ़ी निवासी राकेश ठाकुर ने 26 अपै्रल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 25 अपै्रल की रात को उसके मोबाइल दुकान से 35 हजार नगद व 5 नग मोबाइल की चोरी हुई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना (Bike thieves gang arrested) कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहित तिग्गा उम्र 21 वर्ष निवासी परसोड़ी खुर्द थाना दरिमा को हिरासत में लिया। पुलिस ने उससे मोबाइल दुकान में चोरी के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपने 4 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात (Bike thieves gang arrested) को अंजाम देना बताया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोबाइल जब्त की गई है। जबकि चोरी के रुपए को उन्होंने खर्च करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Brutally beaten: Video: पुलिस बोली- कबूल करो कि तुमलोगों ने ही रुपए चुराए हैं! फिर सास-बहू की बेरहमी से की पिटाई, शरीर पर पड़े निशान

Bike thieves gang arrested: गिरोह ने 12 नग बाइक की थी चोरी

पुलिस ने नाबालिगों का हुलिया पूर्व में हुई बाइक चोरी (Bike thieves gang arrested) के मामले में बरामद सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया तो चेहरा मैच कर गया। जब पुलिस ने इनसे दो पहिया वाहन चोरी के मामले में सख्ती से पूछताछ की तो नाबालिगों ने थाना मणिपुर, थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर, थाना लखनपुर एवं जिला रायपुर से कुल 12 नग दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने इनके कब्जे से 5 नग दोपहिया वाहन बरामद किया है। शेष 7 नग दो पहिया वाहन सूरजपुर व बैकुंठपुर में लावारिस हालत में छोड़ देना बताया। आरोपियों (Bike thieves gang arrested) के बताए अनुसार जब पुलिस ने सूरजपुर व बैकुंठपुर पुलिस से पता किया तो ५ नग बाइक सूरजपुर कोतवाली में व दो नग बैकुंठपुर थाने में जब्त करना बताया गया।

यह भी पढ़ें: Huge road accident: सडक़ हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, रातभर पड़ा रहा शव, ऑर्केस्ट्रा देखकर लौटते समय पेड़ से टकराए

नाबालिगों ने घर में भी की थी चोरी

नाबालिग आरोपियों (Bike thieves gang arrested) ने मणिपुर थाने के मठपारा निवासी शैलेन्द्र सिंह के किराए के रूम का ताला तोडक़र १ नग घड़ी, चांदी की पायल, सोने की जिवतिया सहित अन्य सामान चोरी की थी। पुलिस ने चोरी के मामले में नाबालिग बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। जबकि आरोपी रोहित तिग्गा के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।