पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शहर के जामा मस्जिद, फिरदौसी अस्पताल, तेज ब्लड बैंक, बुधवारी बाजार अजिरमा, जिला अस्पताल, गुदरी बाजार, कंपनी बाजार से कुल 8 नग दोपहिया वाहन चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से 8 नग दोपहिया वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।