पुलिस के कहने पर मेरी भतीजी ने बैंक से स्टेटमेंट निकालकर दिखाया, तब पुलिस ने उन्हें छोड़ा। महिला ने एसपी से मारपीट करने वाले अस्पताल चौकी प्रभारी व 2 महिला आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो का कहना है कि होलीक्रॉस अस्पताल में रुपए चोरी करने की शिकायत आई है।