विविध भारत

कोविड-19 : 24 घंटे में कोरोना के 14,545 नए केस सामने आए, 163 की मौत

24 घंटे में 18,002 लोग इलाज के बाद घर लौटे। 10 लाख से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स ने लगवाए टीके।

less than 1 minute read
देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 6 लाख 25 हजार 428।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,545 नए केस सामने आए हैं। इससे संक्रमित 163 लोगों ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस समस्या से पार पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान के तहत 10 लाख से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स टीका लगा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 18,002 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से अपने घर लौटे। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 25 हजार 428 हो गए हैं। अब तक 10,43,534 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। गुरुवार को 2 लाख 37 हजार लोगों को वैक्सीन लगी है।

हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक एक लाख 53 हजार 32 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर 1 लाख 88 हजार हो गई। अब तक कुल एक करोड़ 2 लाख 83 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। आईसीएमआर के मुताबिकए 21 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 1 लाख 48 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Updated on:
22 Jan 2021 10:58 am
Published on:
22 Jan 2021 10:46 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?