विविध भारत

Coronavirus: गोवा में तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने 31 मार्च तक सभी कक्षाएं बंद करने का दिया आदेश

गोवा सरकार पहले ही सभी स्कूलों को बंद करने का दे चुकी है आदेश। 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेजों में तय कार्यक्रम के मुताबिक होंगी परीक्षाएं। तकनीकी शिक्षण संस्थान प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खुले रहेंगे।
2 min read
Corona / कोरोना से विश्व में दहशत के बावजूद सूरत को हो रहा है फायदा
File Image

पणजी। कोरोना वायरस ( coronavirus outbreak ) के बढ़ते प्रकोप के बीच गोवा में तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लिया है। गोवा के डायरेक्ट्रेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE) ने सभी संबद्ध संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे आगामी 31 मार्च तक के लिए कक्षाएं बंद कर दें। हालांकि इस दौरान पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाएं जारी रहेंगी।

इस संबंध में तकनीकी शिक्षा निदेशालय ( Directorate of Technical Education Goa ) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, "सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार कोरोना वायरस ? के बढ़ते खतरे के बीच सावधानी बरतते हुए DTE के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों में नियमित कक्षाएं सोमवार 16 मार्च से लेकर मंगलवार 31 मार्च तक के लिए रद्द की जा रही हैं।"

आदेश में आगे कहा गया, "हालांकि इस दौरान पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक ही परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी और इन्हें रद्द नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपरोक्त अवधि के दौरान संबंधित संस्थान खुले रहेंगे और काम होता रहेगा।"

गौरतलब है कि COVID-19 के मद्देनजर गोवा सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है कि आगामी 31 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद रहेंगे हालांकि सभी कक्षाओं की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगी।

परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 107 तक पहुंच गई है।

बीते वर्ष दिसंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई यह बीमारी अब तक 100 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है और इससे 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।

Updated on:
15 Mar 2020 04:03 pm
Published on:
15 Mar 2020 03:55 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान