
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिरसपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं और आग की लपटे निकलते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। तभी घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की 26 गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टी स आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। यह गोदाम रबड़ का बताया जा रहा है।
अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं
हालांकि हादसे में अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिल पाई है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों को भी अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले दिल्ली के उत्तम नगर में आग लगने की घटना सामने आई थी। यहां शुक्रवार तड़के एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई थी।
शोरूम से आग की धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलता देख लोगों में दहशत फैल गई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी गई थी। सूचना पर पहुंची दमकल की 25 गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया था।