विविध भारत

रिंकू शर्मा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार और ​आरोपी गिरफ्तार

Highlights इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करा जा चुका था। अबतक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
less than 1 minute read
rinku sharma
रिंकू शर्मा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रिंकू शर्मा मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चार और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान गवाहों और CCTV फुटेज को जांचने के बाद की गई। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करा जा चुका था। अबतक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान दीन मोहम्मद पुत्र सलाहुद्दीन, मंगोलपुरी, दिलशान उर्फ आफताब पुत्र दीन मोहम्मद, मंगोलपुरी, फैयाज उर्फ सादरी पुत्र मोहम्मद कमरे आलम, मंगोलपुरी और फैजान उर्फ निराले पुत्र मोहम्मद कमरे आलम मंगोलपुरी के रूप में हुई है। इन आरोपियों में दीन मोहम्मद की उम्र 40 साल और बाकी के आरोपियों की उम्र 21-22 साल है। रिंकू की हत्या पिछले दिनों कुछ लोगों ने मिलकर कर दी थी। बताया जाता है कि रिंकू से उनकी कई बार पहले भी बहस हुई थी। रिंकू को उसके घर के पास मार दिया गया।

Published on:
21 Feb 2021 11:36 am
Also Read
View All
दुर्गा पूजा, दीपावली के लिए वडोदरा मंडल से चलेंगी 5 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Ambikapur News: सीएचओ के इंसेन्टिव भुगतान की होगी जांच, NHM ने जारी किया पत्र तो जताई आपत्ति, कहा- करेंगे बहिष्कार

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कल अंबिकापुर में, अक्षरा सिंह भी आएंगीं, दोनों रास डांडिया में होंगीं शामिल

ओएनजीसी मेहसाणा एसेट का कुल 96 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन, प्रमुख ऑनशोर तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल, उत्पादन में 10 प्रतिशत हिस्सा

Ambikapur News: बेटे ने शिक्षक पिता से मांगे 5 हजार, रुपए भी नहीं लिए और दे दी जान, फिर स्कूल में बजी मोबाइल की घंटी