विविध भारत

कालेधन के लिए नोटबंदी का दावा, लेकिन बाजार में आ गए रंग-रंग के नोट

देश में जब से नोटबंदी हुई है तब से भारतीय रिजर्व बैंक ने कई रंग के नोट जारी कर दिए। आइए आपको बताते हैं कि कौन से नोट किस रंग के हैं।
2 min read
demonetisation
कालेधन के लिए नोटबंदी का दावा, लेकिन बाजार में आ गए रंग-रंग के नोट

नई दिल्लीः आज के ही दिन दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। पीएम मोदी का दावा था कि उन्होंने कालेधन को रोकने के लिए नोटबंदी की। जबसे नोटबंदी हुई है तब से बाजार में कई रंग के नोट आ गए। आइए आपको बताते हैं कि कौन से नोट किस रंग के हैं।

2000 रूपए के नए नोट
सबसे पहले बात करते हैं 2000 रूपए के नए नोट के बारे में। 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद बाजार में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट के बदले 500 और 2000 रूपए के नए नोट आ गए। सरकार ने इससे पहले 2000 रुपए के नोट कभी नहीं जारी किए थे। इस नए नोट का आकार 66 एमएम चौड़ा और 166 एमएम लंबा है। नोट गुलाबी और उजले रंग में है। जिसमें महात्मा गांधी, अशोक स्तंभ प्रतीक, और भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर हैं। इसमें ब्रेल प्रिंट भी है। 2000 के नोट में पीछे की तरफ स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी लगा है, जिसके साथ नीचे एक कदम सफलता की तरफ लिखा गया है।
500 रूपए का नया नोट
सरकार ने 500 के पुराने नोट बंद कर 500 का नया नोट जारी किया। नोट पर देवनागरी में 500 रुपए लिखा हुआ है। नोट के दाईं तरफ सुरक्षा धागा है, जो नोट को तिरछा करने पर उसका रंग नीले और हरे में बदलता रहता है। 500 रुपए का नोट 63 एमएम चौड़ा और 150 एमएम लंबा है।

200 रूपए के नए नोट
नोटबंदी के बाद साल 2017 में भारतीय रिजर्व बैंक ने 25 अगस्त को 200 रूपए का नया नोट जारी किया। 200 रुपए का नया नोट 66 एमएम चौड़ा और 146 लंबा है। नोट का मुख्य रंग हल्का पीला है। नोट के पीछे की तरफ सांची स्तूप की छवि नजर आ रही है। यह पहली बार है जब देश में 100 और 500 रुपये के बीच का कोई नोट है।

100 रूपए का नया नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने अभी कुछ महीने पहले ही 100 रूपए का नया नोट जारी किया है। 100 रुपये का ये नया नोट बैंगनी रंग का है। इस नोट पर गुजरात की रानी की वॉव की फोटो लगी है। नोट का आकार 66 एमएम चौड़ा और 142 एमएम लंबा है। नया नोट जारी के बावजूद पुराने 100 रूपए के नोट अभी भी चलन में हैं।

50 रूपए का नया नोट
50 रूपए के नए नोट को भी भारतीय रिजर्व बैंक ने अभी कुछ महीने पहले जारी किया है। नीले रंग के 50 रुपये के इन नये नोटों पर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। नोट के पिछले हिस्से में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी की तस्वीर छापी गईं हैं। 50 के नोट की चौड़ाई 66 एमएम और लंबाई 135 एमएम है। हालांकि अभी पुराने 50 रुपये के नोट चलन में है।

10 रूपए के नए नोट
इसी साल जनवरी महीने में भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 रूपए के नए नोट जारी किए। यह नोट चॉकलेटी- भूरे रंग का है। नोट का आकार 6.3 एमएम चौड़ा और 12.3 एमएम लंबा है। इस नोट में कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है। नोट के पिछले हिस्से में ही स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी लगा है। इस नोट की एक और खासियत यह है कि इसमें सीरियल नंबर बढ़ते क्रम में है।

Updated on:
08 Nov 2018 01:19 pm
Published on:
08 Nov 2018 01:19 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार