नई दिल्ली। दुनिया के जाने माने अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नोटबंदी के फैसले का दो साल पूरा होने पर उन्होंने कहा कि उसका असर अब दिखने लगा है। हर वर्ग, समुदाय, जाति, पंथ, धर्म व हर स्तर का कारोबारी दो साल पहले लिए गए इस फैसले से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मोदी सरकार का यह फैसला पूरी तरह से अदूरदर्शी और देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला साबित हुआ है। इतना ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि समय हर घाव को भर देता है। लेकिन नोटबंदी का घाव ऐसा है जो समय के साथ और गहराता जाएगा। मोदी सरकार के इस निर्णय का दंश देश के सभी आय वर्ग और समूहों के लोगों को लंबे अरसे तक प्रभावित करेगा।