विविध भारत

अंडमान द्वीप समूह क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

अंडमान द्वीपसमूह सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। भूकंप में अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

2 min read
अंडमान द्वीप समूह क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबन नहीं

नई दिल्ली। अंडमान द्वीपसमूह सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। हालांकि भूकंप में अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले एक अप्रैल को भी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भूकंप के 18 झटके महसूस किए गए थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहला झटका रविवार रात 11.44 बजे महसूस किया गया था और आखिरी सोमवार सुबह 7.37 बजे आया था। अधिकांश झटके रिक्टर पैमाने पर 4.8 या 4.9 की तीव्रता वाले मापे गए थे, लेकिन दो झटके पांच की तीव्रता से ज्यादा के रहे थे।

आपको बता दें कि पिछले दिनों देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप से तत्काल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। एक भूकंप वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया था कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई। यह अपरान्ह 1.15 बजे आया और इसका केंद्र मणिपुर के सेनापति जिले में था।

भूकंप के झटके असम, मेघालय व पूर्वोत्तर क्षेत्र के आसपास के इलाकों में महसूस किए गए थे। देश के पूर्वोत्तर राज्यों -असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर को भूकंप वैज्ञानिक दुनिया का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र में मानते हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
08 Apr 2019 10:08 am
Published on:
08 Apr 2019 09:31 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर