विविध भारत

जम्मू-कश्मीर डीजीपी को पत्र लिखकर पिता ने लगाया आरोप, शहला देश विरोधी हरकतों में शामिल

Highlights. - शहला राशिद पर उनके पिता अब्दुल राशिद शोरा ने सनसनीखेज आरोप लगाए - पिता का आरोप है कि उनकी बेटी राष्ट्र विरोधी हरकतों में शामिल है - उन्होंने बेटी शहला राशिद, अस्मा और पत्नी जुबैदा शोरा से अपनी जान को खतरा बताया  

less than 1 minute read
Dec 01, 2020
shehla-rashid.jpg

नई दिल्ली।

जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शहला राशिद पर उनके पिता अब्दुल राशिद शोरा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी राष्ट्र विरोधी हरकतों में शामिल है। उन्होंने अपने लिए सिक्योरिटी कवर की मांग करते हुए जम्मू-कश्मीर डीजीपी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बेटी शहला राशिद, अस्मा और पत्नी जुबैदा शोरा से अपनी जान को खतरा बताया है।

'बेटी से है जान का खतरा'
शहला रशीद भी जवाहर लाल यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं जिन पर उनके अपने पिता ने देशद्रोह के आरोप लगाए हैं. शहला रशीद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद ने पत्र में दावा करते हुए लिखा है कि अपनी बेटी से उन्हें जान का खतरा है. पिता का आरोप है कि शहला, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है और उसका आतंकियों के साथ कनेक्शन है.

वह पत्नी को पीटने वाले शख्स: शहला
शहला ने पिता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'वह पत्नी को पीटने वाले शख्स हैं। हमने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। यह स्टंट उसी का रिएक्शन है।’

Published on:
01 Dec 2020 02:02 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन