विविध भारत

2000 का नोट देख लिया, अब देखिए 20, 100 और 150 के नए सिक्के

2000का नया नोट तो सभी देख चुके हैं और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है, हम आपको दिखाने जा रहे हैं 20, 100 और 150 के नए सिक्के, सोशल मीडिया पर इन नए सिक्कों की फस्र्ट लुक वायरल हो रहा है...

less than 1 minute read
Nov 13, 2016
new 20 rs indian Coins
new 20 rs indian Coins
नई दिल्ली। 2000 का नया नोट तो सभी देख चुके हैं और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। हम आपको दिखाने जा रहे हैं 20, 100 और 150 के नए सिक्के। सोशल मीडिया पर इन नए सिक्कों की फस्र्ट लुक वायरल हो रहा है। ये देखने में बहुत अच्छे लग रहे हैं और बहुत जल्द इनके भी बाजार में आने की बात कही जा रही है। रिजर्व बैंक इन्हें जारी करने की तैयारी में जुटा है।

2000 के नोट की तरह इनका लुक भी बिल्कुल नया है। ये अत्यधिक पॉलिश किये हुए सिक्के हैं। इन सिक्कों का रंग भी अलग अलग है। 20 का सिक्का सुस्त चांदी जैसा, 100 का सिक्का चमकदार चांदी जैसा तथा 150 का सिक्का चमकदार सुनहरे रंग का है।

वहीं, 2000 और 500 के नए नोट के बारे में कहा जा रहा है कि यह बेहद सुरक्षित हैं। इन्हें कॉपी किया जाना बेहद मुश्किल हैं। इन्हें कॉपी करना इतना नामुमकिन की पाकिस्तान भी इनकी कॉपी नहीं कर सकता है।

500 रुपए के नए नोट के पीछे लालकिला बना है, वहीं 2000 रुपए के नए नोट के पीछे मंगलयान को दर्शाया गया है। 500 रुपए के नए नोट के पीछे एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर छपी होगी। जिसमें महात्मा गांधी के चश्मे की पिक्चर लगी होगी। ठीक इसी प्रकार से 2000 रुपए के नोट में होगा।

2000 रुपए के नए नोट में 2 अंक हिंदी के अंक में लिखा होगा। 500 रुपए के नए नोट में 5 अंक हिंदी के अंक में लिखा होगा। 2000 रुपए के नए नोट में आगे की तरफ रिजर्व बैंक का वचन लिखा होगा और अशोक स्तंभ बना होगा। इन नए नोटों की सीरीज को महात्मा गांधी बैंक नोट नाम दिया गया है।
Published on:
13 Nov 2016 05:21 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब