विविध भारत

Good News: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी, भारत में रिकवरी रेट रिकॉर्ड 85 फीसदी पार पहुंचा

कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर ( corona patients recovery rate ) बढ़कर 85 फीसदी हुई। दो सप्ताह से भी ज्यादा वक्त से देश में एक्टिव केस की संख्या 10 लाख से कम। कुल केस ( Coronavirus Cases in India ) 67.57 लाख से ज्यादा जबकि ठीक होने वाले 57.74 लाख से ऊपर।  

2 min read
Good News amid rising Coronavirus Cases in India, recovery rate reached 78%

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की रणनीति कारगर साबित होती नजर आ रही है। इसके साथ ही एक बड़ी खुशखबरी भी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 82,203 मरीजों के ठीक होने के साथ ही कोविड-19 के मरीजों का रिकवरी रेट ( corona patients recovery rate ) बुधवार को 85 प्रतिशत पार पहुंच गया। जबकि देश में इस महामारी से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 57,44,693 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में इस महामारी के 72,049 नए मामले सामने आए हैं, जबकि देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या अब और कम होकर 9,07,883 पर पहुंच गई है।

इसके साथ ही देश में कुल मामलों की तुलना में पॉजिटिव केस 13.44 प्रतिशत पर पहुंच गए है। दो सप्ताह से भी ज्यादा वक्त से देश में कोरोना के एक्टिव केस की तादाद 10 लाख से नीचे बनी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के ठीक चुके मरीजों की संख्या, मौजूदा संक्रमित मरीजों की तुलना में 6.32 गुना ज्यादा है। मंत्रालय ने कहा यह दर बता रही है कि इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मरीजों का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है, जबकि ठीक होने वाले नए मरीजों में से लगभग 75 प्रतिशत 10 राज्यों से हैं, जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक बना हुआ है। यहां बीते 24 घंटों के भीतर 370 लोगों की मौत हुई है, जो राष्ट्रीय स्तर पर इस दौरान हुईं मौतों का 37 प्रतिशत है। इसके बाद कर्नाटक में 91 मौतें हुई हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में लगभग 83 फीसदी मौतें 10 राज्यों से हुई हैं। बयान में लोगों से आने वाले महीनों में त्योहारों-उत्सवों के दौरान MoHWF द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किए जाने की अपील की गई। बीते 24 घंटों के दौरान देश में कुल 986 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है।

भारत में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,04,555 पहुंच गई है जो कुल केस का 1.55 फीसदी है। वहीं, कुल केस का आंकड़ा 67,57,131 पहुंच चुका है। मंगलवार को देश भर में कुल 11,99,857 कोरोना वायरस के नमूनों का परीक्षण किया गया।

Updated on:
07 Oct 2020 03:02 pm
Published on:
07 Oct 2020 02:57 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग