विविध भारत

बीमारी के कारण मेटल खाने की लगी थी लत, महिला के पेट से निकला मंगलसूत्र-चूड़ियां और नट बोल्ट

संगीता नाम की इस महिला को ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ बीमारी है।

2 min read
Nov 14, 2018
बीमारी के कारण मेटल खाने की लगी थी लत, महिला के पेट से निकला मंगलसूत्र-चूड़ियां और नट बोल्ट

गांधीनगर।गुजरात से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक महिला के पेट से करीब डेढ़ किलो धातु निकाला है। इस बारे में एक सीनियर डॉक्टर ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि 45 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला के पेट से मंगलसूत्र, चूड़ियां और लोहे की कील निकाली गई हैं।

कंगन, चूड़ियां, मंगलसूत्र समेत कई तरह की चीजें निकाली गईं

डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि संगीता नाम की इस महिला को ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ बीमारी है। इस विकृति के शिकार लोगों को धातु खाने की लत लगती है। अस्पताल के सीनियर डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि महिला का ऑपरेशन करीब दो घंटे चला, इसके बाद उसके पेट से सेफ्टी पिन, नट-बोल्ट, लोहे की कीलें, बालों में लगाने वाले पिन, कंगन, चूड़ियां, मंगलसूत्र समेत कई तरह की धातु की चीजें निकाली गईं।

सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती थी महिला

बताया जा रहा है कि ये महिला अपने बेसुध हालत में सड़कों पर घूमती हुई पाई गई थी, तभी किसी ने उसे सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया दिया। महिला को मानसिक अस्पताल के लोग ही ऑपरेशन के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर परमार के मुताबिक संगीता ने पेट दर्द की शिकायत की थी। जब उसे अस्पताल लाया गया था को उसका पेट पत्थर की तरह कठोर मालूम पड़ रहा था। जांच के लिए एक्स-रे किया गया, जिसमें खुलासा हुआ की उसके पेट में कई संदिग्ध चीजें हैं। डॉक्टर ने बताया कि सेफ्टी पिन के कारण उसके पेट में छेद हो गया था। यही नहीं उसके फेफड़ों में भी ये पिन धंसी थीं।

एकुफेजिया के रोगी को लगती है ऐसी लत

डॉक्टरों की माने तो एकुफेजिया के रोगी लोहा और धातु से बनी वस्तुओं बिना किसी परवाह के निगल जाते हैं। आमतौर पर यह बीमारी मेंटली चैलेंज्ड लोगों में पाई जाती है, जो ऐसी चीजें खाने से पहले सोच-समझ नहीं पाते। हालांकि इस तरह के केस बहुत कम दर्ज होते हैं।

ये भी पढ़ें

सूरत की महिला की राजस्थान में हत्या
Published on:
14 Nov 2018 12:16 pm
Also Read
View All
High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया