26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत की महिला की राजस्थान में हत्या

सूरत के पॉश इलाके वीआइपी रोड पर रहने वाली एक महिला की राजस्थान के झालावाड़ के निकट संदिग्ध हालत में हत्या का मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 11:36 PM IST

Surat's woman murdered in Rajasthan

Surat's woman murdered in Rajasthan

सूरत/झालावाड़।सूरत के पॉश इलाके वीआइपी रोड पर रहने वाली एक महिला की राजस्थान के झालावाड़ के निकट संदिग्ध हालत में हत्या का मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले की मंडावर थाना पुलिस का एक गश्ती दल मंगलवार तडक़े करीब 2.30 बजे बारां मेगा हाइवे पर बाघेर घाटी क्षेत्र में गश्त पर था। चूनाभट्टी के पास सडक़ किनारे संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद हुआ। ३०-३५ साल की महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।

शव के पास खून सना एक चाकू भी पड़ा था। महिला की गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने आस-पास के इलाके में खोजबीन की तो शव से करीब एक किलोमीटर दूर लाल रंग की एक कार मिली, जो दुर्घटनाग्रस्त थी। कार और मौके से कुछ कागजात मिले, जिनमें महिला का आधार कार्ड था। इसके आधार पर मृतका की शिनाख्त अलथाण वीआइपी रोड के शगुनविला अपार्टमेंट निवासी रचना जयराज मोदी (३८) के रूप में की गई। राजस्थान पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के झालावाड़ पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

प्रेम प्रकरण की आशंका

राजस्थान पुलिस इस वारदात में प्रेम प्रकरण की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रचना तलाकशुदा थी और शगुनविला में अपनी मां के साथ रहती थी। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह राजस्थान कैसे पहुंची, मौके पर मिली कार में कौन लोग थे तथा उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में फिलहाल पुख्ता तौर पर जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

शेयर मार्केट का काम करती थी

रचना के मामा मिलन मोदी ने बताया कि रचना घर से शेयर मार्केट का काम करती थी। वह सप्ताह या दस दिन में एक बार सूरत में मजूरा गेट के ऑफिस में चेक लेने-देने जाती थी। वह अपनी मां से जयपुर में ऑफिस के किसी काम की बात कहकर मंगलवार सुबह 11 बजे निकली थी। मामा ने बताया कि 20 दिन पहले एक ज्योतिषी कन्नूभाई के. रावल का फोन आया था। वह रचना के पापा के नंबर लेने के लिए बोल रहा था। लह बता रहा था कि कुछ दिन से रचना परेशान लग रही है। परिजनों ने बताया कि रचना का तलाक हो चुका था। उसकी दस साल की एक बेटी है। रचना के पिता कनाडा में रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग