विविध भारत

हिमाचल से जम्मू-कश्मीर तक रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी से लुढ़का पारा, देश के कई राज्यों में चलेंगी सर्द हवाएं

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी के बाद देशभर के अधिकांश इलाकों में लुढ़का पारा। पर्टयक स्थलों पर शून्य से नीचे पहुंचा तापमान।

2 min read
हिमाचल से जम्मू-कश्मीर तक रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी से लुढ़का पारा, देश के कई राज्यों में चलेंगी सर्द हवाएं

नई दिल्ली। मौसम के बदले मिजाज के बीच देशभर में सर्द हवाओं ने अपने पैर पसार लिए हैं। पहाड़ी इलाकों और घाटी में हुई जोरदार बर्फबारी से पारा तेजी से लुढ़का है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हालिया बर्फबारी के बाद प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के केलांग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इसी तरह किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कुफरी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शिमला में यह सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।


घाटी में भी बर्फबारी से लुढ़का पारा
उधर... घाटी में भी बर्फबारी ने माहौल को सर्द बना दिया है। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान घटा है, लेह में सर्वाधिक ठंड रही। यहां तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर तक राज्य शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है।


पर्यटक स्थलों पर शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
वहीं कारगिल में भी तापमान तेजी से लुढ़का है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पर्यटकों के पसंदीदा स्पॉट गुलमर्ग का तापमान भी शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि पहलगाम का 4.1 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में कटरा का 9 डिग्री, जम्मू का 8.8 डिग्री, बटोटे का 4.1 डिग्री, बनिहाल 5.4 डिग्री और भद्रवाह का 2.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इन इलाकों पर पड़ेगा असर
मौसम विभाग की माने तो बर्फबारी का सिलसिला अभी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में देश के कई राज्यों में पारा तेजी से लुढ़केगा। उत्तर भारत में इसका सीधा असर दिखाई देगा। इसमें यूपी प्रमुख रूप से शामिल है। जबकि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी तापमान में कमी देखने को मिलेगी, सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देगी। इनमें असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

इन शहरों में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, सुबह निकलने में कांपने लगे लोग

Published on:
17 Nov 2018 08:23 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी