विविध भारत

मौसमः शीत मानसून का असर शुरू, बारिश-कोहरे ने बढ़ाई परेशानी तो ठंड भी बढ़ेगी

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों समेत आसपास के स्थानों पर शीत मानसून पूरी तरह आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो श्रीलंका के कुछ हिस्से भी इसके दायरे में हैं।
2 min read
बारिश
मौसम अलर्टः केरल, बेंगलूरु समेत अगले दो दिन देश के कई इलाकों में मेहरबान रहेगा मानसून

नई दिल्ली।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वोत्तर यानी शीत मानसून ने तेजी से अपना प्रभाव दिखाना चालू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों समेत आसपास के स्थानों पर शीत मानसून पूरी तरह आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो श्रीलंका के कुछ हिस्से भी इसके दायरे में हैं। शीत मानसून के कारण भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में हालात काफी परिवर्तित हो चुके हैं।

पूर्वोत्तर मानसून या शीत मानसून के चलते दक्षिण भारत में असर दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी इन राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। आने वाले 5 दिनों में भारत के दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्से के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके फलस्वरूप इन इलाकों में तापमान गिरेगा और ठंड में तेजी से बढ़ेगी।

वहीं, पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में धूल भरी हवाएं चलने का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पश्चिमी भारत के कुछ स्थानों का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है और इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते आने वाले चार दिनों में यहां के पश्चिमी और उत्तरी इलाके प्रभावित हो सकते हैं। इसके चलते इन इलाकों में तूफानी हवाएं चलेंगी।

अगर बात करें शुक्रवार के पूर्वानुमान की तो पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्से कोहरे से ढके रहेंगे। इनमें मेघालय, नागालैंड, असम, त्रिपुरा और मणिपुर शामिल हैं, जिनमें अगले 5 दिनों तक हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि देश के ज्यादातर इलाकों में अगले 2-3 दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इससे पहले बृहस्पतिवार को देश में गुजरात का कच्छ सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि मध्य प्रदेश का मंडला देस का सबसे ठंडा इलाका बना। यहां पर न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा।

Updated on:
26 Oct 2018 09:20 am
Published on:
26 Oct 2018 09:20 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार