10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान में बने तंत्र ने बदला यहां का मौसम, इन इलाकों में बारिश, गर्म कपड़ों में नजर आने लगे लोग

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 25, 2018

weather

जयपुर। प्रदेश में आसमान में बीते दो दिन से बादलों की आवाजाही के बाद गुरूवार अचानक से प्रदेश में मौसम ने करवट ली और सरहदी जिले जैसलमेर और उसके आस पास के क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश का दौर चला। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। हालांकि प्रदेश के अन्य कई जिलों में दिन का तापमान फिर से बढऩे लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 38 डिग्री से भी उपर पहुंच गया और तीखी धूप लोगो के पसीने छुड़ा रही है। लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात में गिरते तापमान से लोग अब सुबह शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। राजधानी के रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने के कारण सुबह शाम सर्दी का अहसास राजधानी के वाशिंदों को होने लगा है और लोग गर्म कपडे पहन कर ही घरों से निकल रहे हैं। आज सुबह 7 बजे राजधानी जयपुर का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश में सर्दी एक सप्ताह बाद ही रफ्तार पकड़ेगी।

पाकिस्तान में बने तंत्र के चलते प्रदेश में आवाजाही का दौर शुरू है जो अगले दो से तीन दिन तक रह सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में एक दो जगह बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के थमने के बाद आसमान साफ होगा और सप्ताह भर बाद प्रदेश में सर्दी अपनी रफ्तार पकड़ेगी।

वहीं राजधानी जयपुर में दिन की तीखी धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही से दिन का तापमान बढ कर 34 डिग्री से भी उपर चला गया है। लोग दिन में तीखी धूप से परेशान होकर छांव की शरण ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग