13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
आक्रामक हुए राहुल, कोटा में फिर दहाड़े
Play video

आक्रामक हुए राहुल, कोटा में फिर दहाड़े

https://www.patrika.com/jaipur-news/आक्रामक हुए राहुल, कोटा में फिर दहाड़े
Google source verification

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मौजूदा राजस्थान दौरे में खासे आक्रामक नजर आए। मुख्यमंत्री राजे के गढ़ झालावाड़ में जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और पीएम पर जमकर निशाना साधा। राफेल, ललित मोदी, अनिल अंबानी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के जरिए मोदी और राजे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

राहुल के वही आक्रामक तेवर आज कोटा में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भी बरकरार दिखे। अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी ऐलान किया कि उनकी सरकार आने पर पचास फीसदी सीएम महिलाएं बनाई जाएंगी। राहुल ने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा और उसकी सरकारों की हकीकत बताए और कांग्रेस की जीत में सहयोगी बनें।