विविध भारत

सरहद पर सख्त हुआ भारत, पाक को करारा जवाब देने के लिए बॉर्डर पर एयर डिफेंस यूनिट होगी तैनात

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में तैनात किया जाएगा एयर डिफेंस यूनिट एयर डिफेंस यूनिट से हवाई कार्रवाई को अब समय रहते रोका जा सकेगा पैदल चलने वाले सेना के लिए भी सुरक्षा चक्र की तरह काम करेगा एयर डिफेंस यूनिट
2 min read
DRDO developed Akash Air Defence Missile System gets interest of 9 countries
DRDO developed Akash Air Defence Missile System gets interest of 9 countries

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के पुलवामा ( Pulwama ) में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर काफी तनाव बढ़ गया है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाक के ऊपर बालकोट ( Balakot ) में एयर स्ट्राइक किया था। इस हमले के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध काफी बिगड़ गए हैं और पाकिस्तान 'नापाक' हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब भारत ने सीमा पर पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए बड़ा फैसला किया है। भारतीय सेना ने अपने सभी एयर डिफेंस यूनिट को बॉर्डर के करीब ले जाने का फैसला किया है।

सीमा पर और सशक्त होगा भारत

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने एक बड़ी एक्सरसाइज के तहत एयर डिफेंस सिस्टम को बॉर्डर के करीब ले जाना तय किया है। ये फैसला सेना प्रमुख बिपिन रावत की अध्यक्षता में हुई एक बड़ी बैठक के बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी बॉर्डर की घेराबंदी के तहत कई सैन्य टुकड़ियां और एयर डिफेंस यूनिट को भी तैनात किया जाएगा। इस डिफेंस सिस्टम को बॉर्डर के और नजदीक ले जाने से दुश्मन की तरफ से होने वाली किसी भी हवाई कार्रवाई को अब समय रहते रोका जा सकता है।

चार राज्यों में इस तरह दुश्मन पर नजर रखेगा भारत

एजेंजी की मानें तो एयर डिफेंस यूनिट जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। इसमें सीमाओं पर दुश्मन की तरफ से होने वाले हवाई हमलों को रोकने की क्षमता है और पैदल सेना के लिए ये सुरक्षा चक्र की तरह काम करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस फैसले से पाकिस्तान अब सीमा पर कोई भी कार्रवाई करेगा तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

Updated on:
15 May 2019 07:19 am
Published on:
14 May 2019 04:53 pm