भारत और अमरीका के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत। हम भारतीय मूल्यों का सम्मान करते हैं।
नई दिल्ली। अमरीका में चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जो बायडेन बतौर राष्ट्रपति अमरीका का कमान संभाल चुके हैं। एक पहले अमरीका रिका की कमान संभालने के तत्काल बाद डोनाल्ड ट्रंप सरकार के कई फैसले बदल दिए हैं। इस बीच बायडेन सरकार की तरफ से भारत और अमरीका के रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है।
अमरीकी सरकार की ओर से व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने अपने ताजा बयान में कहा है कि कमला हैरिस के अमरीका की वाइस प्रेजिडेंट बनने के बाद भारत और अमरीका के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। राष्ट्रपति जो बायडेन दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों का सम्मान करते हैं।
जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति बायडेन कई बार भारत की यात्रा पर जा चुके हैं। वो दोनों देशों के लंबे समय से चली आ रही सफल पार्टनरशिप का सम्मान करते हैं। आगे भी इसी दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं।