विविध भारत

दिल्ली एनसीआर में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत

सुबह राजधानी दिल्ली एनसीआर में हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन, वसंत कुंज और वसंत विहार इलाकों में बारिश देखी गई। इसके साथ ही नोएडा और मयूर विहार में बहुत हल्की बारिश हुई।

2 min read
दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, गर्मी का पारा गिरा

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तपिश के बीच बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली-NCR में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन, वसंत कुंज, मुनिरका और वसंत विहार इलाकों में हल्की बारिश देखी गई। इसके साथ ही नोएडा और मयूर विहार में बहुत हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश की वजह से कुई स्थानों पर कुछ देर के जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और उसके आसपास के इलाके में तेज बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में तेज हवाओं के साथ बादलों की गरजन के साथ ही हरियाणा के हिसार, पानीपत, रोहतक, कैथल, गोहना, करनाल, सोनीपत जींद और गुरुग्राम में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है। जबकि हरियाणा के ही फरीदाबाद और पलवल के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद व नोएडा में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में बारिश के बाद मौसम में ठंडक देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ वेस्ट इंडिया में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस अपना प्रभाव दिखा रहे हैं। यह कारण है कि मैदानी इलाकों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत वेस्ट यूपी और पहाड़ी राज्यों में बादल के आवागमन बढ़ेगी।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
15 May 2019 12:46 pm
Published on:
15 May 2019 08:46 am
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से