विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: बारामूला हिंसा में घायल युवक की मौत, घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात

बारामूला में सुरक्षा बलों से हुए संघर्ष में घायल हुए युवक की गुरुवार को मौत हो गई। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया था। बच्ची के साथ रेप की घटना के विरोध में घाटी में प्रदर्शन होने के बाद यह हिंसा फैली थी

less than 1 minute read
जम्मू-कश्मीर: बारामूला हिंसा में घायल युवक की मौत, घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हाल ही में सुरक्षा बलों से हुए संघर्ष में घायल हुए 23 साल के एक युवक की गुरुवार को मौत हो गई। युवक को घायलावस्था में श्रीनगर स्थित सुपर स्पेशिएलिटी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक अरशद अहमद दार (23) की गुरुवार को मौत हो गई।

रेप की घटना के विरोध में घाटी में प्रदर्शन

आपको बता दें कि कश्मीर के बारामूला जिले के पत्तन क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। इस दौरान सुरक्षा बलों से संघर्ष के दौरान दार घायल हो गया था। दरअसल, बांदोपोरा में आठ मई को तीन वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना के विरोध में घाटी में प्रदर्शन होने के बाद यह हिंसा फैली थी। वहीं, अरशद अहमद दार की मौत के बाद प्रशासन ने गुरुवार को पत्तन तथा बारामूला और बांदीपोरा जिलों के कुछ अन्य क्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे यहा कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मार गिराए

वहीं, पुलवामा में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मार गिराए हैं। हालांकि मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान भी शहीद हो गया है, जबकि दो जवान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना पुलवामा के दलीपोरा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के दलीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की सर्च आॅपरेशन शुरू किया

Updated on:
16 May 2019 11:46 am
Published on:
16 May 2019 08:59 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?