विविध भारत

जावेद अख्तर ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- मोदी फासीवादी हैं

जावेद अख्तर ने कहा फासीवाद एक विचार है महेश भट्ट बोले इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ हिटलर और मुसोलिनी के विचारधारा को माना जाता है फासीवादी

2 min read
जावेद अख्तर-पीएम माेदी-महेश भट्ट।

नई दिल्ली। बाॅलीसुड के मशहूर पटकथा लेखक जावेद अख्तर मोदी विरोध के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर मोदी सरकार की आलोचना करते रहे हैं। अब मीडिया से एक साक्षात्कार में उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंंने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें फासीवादी करार दिया है।

साक्षात्कार के दौरान जब जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है? इस पर बात करते हुए जावेद ने कहा कि बेशक वो हैं। मेरा मतलब है कि फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं। फासीवाद एक विचार है। एक ऐसा विचार जिसमें लोग अपने आपको किसी समुदाय से श्रेष्ठ समझते हैं और अपनी सारी परेशानियों की जड़ उन दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं। जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं। आप फासीवादी हो जाते हैं।

इसी साक्षात्कार में फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से जब ये पूछा गया कि क्या भारत देश वाकई इस्लामोफोबिक है जैसा कि दुनिया भर के मुस्लिमों द्वारा ऐसा कहा जा रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ है। ये फोबिया कहीं न कहीं निर्मित भी किया गया है । ऐसा तो नहीं है कि देश में कोई आम इंसान मुस्लिमों से इतना डरता है। हम सभी लंबे समय से साथ रह रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे कहने का मतलब है कि उस तरह के डर को क्राफ्ट किया जा रहा है, लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि लोगों में मुस्लिमों को लेकर डर बैठाया जा सके। रोज-रोज मीडिया के कुछ खास चैनलों द्वारा यह डर फैलाया जा रहा है और मुसलमानों से नफरत करना ही बीजेपी की लाइफलाइन है।

बता दें कि 1940 के दशक के दौर में जर्मनी के तानाशाह हिटलर और इटली के तानाशाह मुसोलिनी की विचारधारा को फासीवाद माना जाता था। डॉ. लॉरेंस ब्रिट ने फासीवादी शासकों जैसे कि हिटलर और मुसोलिनी के शासन के विषय पर रिसर्च की थी और इस पर एक रिपोर्ट तैयार की थी।

उन्होंने इस रिपोर्ट में बताया था कि फासीवाद के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं। भारत में कई विशेषज्ञ ऐसे हैं जो मानते हैं कि भारत फासीवादी स्टेट बनने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। बता दें कि सीएए-एनआरसी के खिलाफ महेश भट्ट और जावेद अख्तर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।

Updated on:
14 Feb 2020 11:15 am
Published on:
14 Feb 2020 08:39 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें