
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार पंचायत चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के हर ब्लॉक में खाली पड़े पदों के पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इस पंचायत चुनाव में बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने दी।
शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव 5 मार्च से 20 मार्च के दरम्यान कराए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में इस पंचायत चुनाव को 8 चरणों में संपन्न कराया जाएगा। बता दें कि कश्मीर के कुछ इलाकों में चुनाव नहीं कराए जा सके थे। ये चुनाव उन्हीं इलाकों में होंगे। पंचायत चुनाव के आठ चरणों में संपन्न होगा।
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 5 मार्च, 7 मार्च, 9 मार्च, 12 मार्च, 14 मार्च, 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च की तिथि घोषित की है। जम्मू और कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होने हैं वहां आज से आचार संहिता लागू हो गई।
बता दें कि पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। जिसके बाद कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित राज्य बन गए थे।
Updated on:
13 Feb 2020 02:55 pm
Published on:
13 Feb 2020 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
