विविध भारत

Farmer Protest: लालकिला हिंसा में वांछित सुखदेव चंडीगढ़ से गिरफ्तार

नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है राकेश टिकैत ने कहा कि अभी दो अक्टूबर तक किसान कहीं नहीं जाने वाले
2 min read
Farmer Protest: लालकिला हिंसा में वांछित सुखदेव चंडीगढ़ से गिरफ्तार
Farmer Protest: लालकिला हिंसा में वांछित सुखदेव चंडीगढ़ से गिरफ्तार

नई दिल्ली। नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध ( Farmer Protest Against Agriculture Law ) में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेती, जब तक वह वापस घर नहीं जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikaut ) ने कहा कि अभी दो अक्टूबर तक किसान कहीं नहीं जाने वाले, जबकि इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि अगर सरकार इन कानूनों को वापस नहीं करती तो किसान देश भर में किसान यात्रा निकालेंगे। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा है कि किसानों के साथ बातचीत के विकल्प अभी खुले हुए हैं। सरकार किसानों के हर मसले पर बातचीत करने को तैयार है। कृषि मंत्री किसानों से केवल एक कॉल की दूरी पर हैं।

चंडीगढ़ के एक आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया

इस बीच दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लालकिले पर किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ के एक आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने पहले दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना के लिए 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी और जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुख सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये दिए थे। इन सभी पर गणतंत्र दिवस की हिंसा में कथिक लिप्त होने की बात सामने आ रही है।

गिरफ्तारी की कुल संख्या अब 127 तक पहुंच गई

नवीनतम गिरफ्तारी के साथ, गणतंत्र दिवस की हिंसा में गिरफ्तारी की कुल संख्या अब 127 तक पहुंच गई है। इससे पहले दिल्ली हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने हरप्रीत सिंह (32), हरजीत सिंह (48) और धर्मेद्र सिंह (55) के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिग के आधार पर पुलिस अब हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।

Updated on:
07 Feb 2021 11:05 pm
Published on:
07 Feb 2021 11:00 pm
Also Read
View All
Ambikapur Bikers Gang: गांधी स्टेडियम में बाइकर्स गैंग ने मचाया हुड़दंग, Video आया सामने, लोग बोले- इन पर होनी चाहिए कार्रवाई

Balrampur News: आशीर्वाद बने राहवीर, कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित, सडक़ हादसे में घायलों को पहुंचाया था अस्पताल

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surguja Sky Lightning: आसमानी आफत से 2 महिला समेत 3 की मौत, एक रुपए निकालने जा रहा था बैंक तो 2 थीं खेत में

Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा