एक अन्य वैज्ञानिक, अंजल प्रकाश, जो हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में रिसर्च डायरेक्टर और एडजंक एसोसिएट प्रोफेसर हैं, ने कहा कि प्रथम द्रष्टया यह जलवायु परिवर्तन की घटना की तरह दिखता है। प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि आईपीसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन ने प्राकृतिक खतरों की आवृत्ति और परिमाण को बदल दिया है। कुछ क्षेत्रों में हिमपात बढ़ गए हैं, जबकि कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फीले बाढ़ की घटना भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चमोली जिले में हिमस्खलन किस वजह से हुआ है, इस बारे में जानकारी देने के लिए हमारे पास अभी आंकड़े नहीं हैं, लेकिन हम जानते हैं कि प्रथम द्रष्टया यह जलवायु परिवर्तन की घटना की तरह दिखता है क्योंकि ग्लोबल वामिर्ंग के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं।