स्टडी में पता चला कि जिस रफ्तार से ग्लेशियर पिघल रहे हैं, उससे दुनिया के आठ देशों में तबाही की घंटी बज गई है। इससे भी अधिक भयानक बात यह है कि भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, म्यांमार और चीन के साथ इन देशों की सूची में भारत भी शामिल है। बताया गया है कि जिन 680 ग्लेशियरों पर खतरा मंडरा रहा है, उससे भारत का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। स्टडी में यह भी सामने आया है कि अगर जलजला आया तो भारत में तटीय और नदि किनारे वाले राज्यों के सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।