नई दिल्ली। पिता होना अपने आम में एक बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में आपका दायित्व और अधिक बढ़ जाता है, जब आप बेटी के पिता हों। ऐसे में बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक पिता क्या क्या ख्वाब नहीं बुनता। लेकिन बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयारी समय रहते शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से कई ऐसे योजनाओं की शुरुआत की गई है, जहां आप बहुत कम निवेश कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसी ही योजनाओं में से एक है सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana )।