विविध भारत

PM Modi करेंगे जिस Seaplane की शुरुआत, जानें उससे जुड़ी 5 खास बातें

PM Modi अपने गुजरात दौर पर देने जा रहे Seaplane सेवा की सौगात अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदबाद तक चलेगा सीप्लेन सफर करने के लिए खर्च करना होंगे 3000 रुपए

2 min read
Oct 31, 2020
सीप्लेन सर्विस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) अपने गुजरात ( Gujarat ) दौरे के दूसरे और अंतिम दिन अहम प्रोजेक्ट सीप्लेन ( SeaPlane ) सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ये सीप्लेन अपनी पहली उड़ान भरेगा। सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी खुद इस सीप्लेन से सफर करेंगे।

इसके बाद ये रोजाना पर्यटकों एवं अन्य लोगों के लिए उपलब्ध होगा। इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी 30 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने पहली बार साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सी प्लेन का सफर किया था।

तब पीएम मोदी साबरमती रिवरफ़्रंट से उड़ान भरकर 49 किलो मीटर दूर धरोई डैम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अम्बा देवी के दर्शन किए थे। आईए जानते हैं इस सीप्लेन से जुड़ी 5 खास बातें।

1. ऐसे चलेगा सीप्लेन
सीप्लेन अहमदाबाद से रोजाना सुबह 10:15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवड़िया पहुंचेगा। इसी तरह केवड़िया से प्रतिदिन सीप्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 पर अहमदाबाद पहुंचेगा। एक बार में इस सीप्लेन में 15 लोग सफर कर सकेंगे।

2. ये होगा सीप्लेन का किराया
सीप्लेन का कुल किराया 3000 रुपए होगा। इसमें अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद आना-जाना शामिल होगा। वहीं एक तरफ जाने के लिए 1500 रुपए खर्च करना होंगे।

3. पहले सिर्फ दौ दैनिक उड़ान
सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएंगी. शुरुआती तौर पर स्पाइसजेट 31 अक्टूबर से अहमदाबाद-केवड़िया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें संचालित करेगा

4. ये होता है इन सीप्लेन का फायदा
सीप्लेन में पानी से उतरने और टेक-ऑफ करने की क्षमता होती है। यही वजह है कि इन प्लेन की ऐसे क्षेत्रों तक पहुंच होती है जहां लैंडिंग स्ट्रिप या रनवे नहीं होते।

5. इसलिए खास हैं ये सीप्लेन
दरअसल दुनिया में सबसे ज्यादा ओटर 300 सबसे सुरक्षित सीप्लेन माने जाते हैं। ये दुनिया में सबसे लोकप्रिय और ज्यादा इस्तेमाल भी किए जाते हैं।

Published on:
31 Oct 2020 08:50 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश