विविध भारत

Video : एक क्लिक में जानिए अबतक की 5 बड़ी खबरें

सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी से लेकर कर्नाटक चुनाव तक जानिए एक क्लिक में अबतक की 5 बड़ी खबरें
2 min read
news of the hour

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जमकर रैलियां कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने ४ रैलियां की। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। शिवमोगा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों के नक्शेकदम पर चल रही है। कांग्रेस जाति, धर्म, संप्रदाय और क्षेत्र के आधार पर बांटकर शासन करना चाहती है। वहीं गडग की रैली में पीएम मोदी ने कहा- कर्नाटक विधानसभा नतीजों के बाद बीजेपी PPP में बदल जाएगी। इसका मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद कांग्रेस, PPP कांग्रेस बन जाएगी, यानी पंजाब, पुद्दुचेरी और परिवार कांग्रेस। वहीं टुमकुर में पीएम मोदी बोले, इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस गरीब-गरीब की माला जप रही है और चुनाव जीतने के खेल खेलती रही है। उसको न तो किसानों की परवाह थी और न ही गरीबों की। लोग अब कांग्रेस से ऊब चुके हैं। वहीं राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘कर्नाटक के इन मोस्ट वांटेड लोगों के एपिसोड' के बारे वह कब बोलेंगे?

जवानों पर पत्थरबाजी

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बीच वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत की खबर है । खबर के मुताबिक यह इलाका छत्ताबल से कुछ दूरी पर है, जहां सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए है। इस दौरान एक जवान भी जख्मी हुआ है। हालांकि, सीआरपीएफ पीआरओ राकेश यादव ने वाहन से शख्स के कुचलने की घटना से इनकार किया। वैसे श्रीनगर के कई इलाकों में पत्थरबाजी भी हुई जिसें CRPF के जवान समेत 4 घायल हुए। वहीं बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों ने 2 लोगों को किडनैप करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी। दोनों के शव शाहगुंड हाजिन में मस्जिद के पास से बरामद हुए

Published on:
05 May 2018 07:58 pm