2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Viral video : कश लगाने के शौकीन देख लीजिए ये वीडियो, छोड़ देंगे सिगरेट पीना
Play video

Viral video : कश लगाने के शौकीन देख लीजिए ये वीडियो, छोड़ देंगे सिगरेट पीना

एक नर्स ने सोशल मीडिय पर एक वीडियो शेयर की है। जिससे लोग खूब शेयर कर रहे हैं।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 3 May 2018, 1:21 PM IST

नई दिल्ली : धूम्रपान करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। जो लोग स्मोक करते हैं वह कभी-कभी इस बुरी आदत को छोड़ना भी चाहते हैं अगर आप धूम्रपान करना नहीं छोड़ रहे है तो जरा ये वीडियो देख लिजिए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो देखने के बाद आपको डराने वाली सच्चाई का पता चलेगा। जिसके बाद शायद स्मोकिंग की लत छूट जाए। वीडियो में एक उस व्यक्ति का फेफड़ा दिखाया गया है जो स्मोकिंग करता है दूसरा फेफड़ा उस व्यक्ति का है जो स्मोकिंग नहीं करता। वीडियो नॉन स्मोकर बनाम स्मोकर के फेफड़े की है। इस वीडियो को अमरीका के उत्तरी कैरोलिना स्थित एक नर्स अमांडा एलर ने शेयर किया है। वीडियो में अमांडा फेफड़ों में हवा भर रही हैं। हवा पंप करने के अंतर को ही इस वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो शेयर करते हुए अमांड ने शीर्षक दिया है कैंसर, ‘एक पैकेट प्रति दिन वाला 20 साल का फेफड़ा बनाम सेहतमंद फेफड़ा। अभी भी स्मोक करना चाहते हैं ?’। वीडियो को देखने के बाद लोग डर भी महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।