
Policemen honored by Minister (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल (Minister honored policemen) ने थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम को सम्मानित किया। मंत्री ने पुलिस टीम द्वारा मोबाइल दुकान व्यवसायी से 20 लाख रुपए लूट के मामले का चंद घंटे में खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी को सराहनीय बताते हुए टीम को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
28 दिसंबर को शहर के मोबाइल व्यापारी अनिल अग्रवाल दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था तथा 20 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम (Minister honored policemen) ने कार्रवाई करते हुए चंद घंटे में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इस कार्य के लिए व्यापारी संवाद सम्मेलन में मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित (Minister honored policemen) किया गया। सम्मेलन के दौरान विधायक लुंड्रा प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, पीडि़त व्यापारी अनिल अग्रवाल सहित व्यापारी वर्ग ने पुलिस टीम की सराहना की।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों (Minister honored policemen) में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, एएसआई विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, छत्रपाल सिंह, जयदीप सिंह तथा आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, नितिन सिन्हा, विवेक राय और अमित विश्वकर्मा शामिल रहे।
Updated on:
15 Feb 2026 07:50 pm
Published on:
15 Feb 2026 07:50 pm
