15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder and hang body: गैरमर्द से संबंध के शक पर 5वीं पत्नी की हत्या, फिर दोस्त के साथ 5 किमी दूर फांसी पर लटकाया, 3 चली गई थीं छोडक़र

Murder and hang body: एक पत्नी की पहले ही हो चुकी थी मौत, हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने आत्महत्या का दिया रूप, जंगल में पेड़ पर लटका मिला था शव, पुलिस ने पति व उसके दोस्त को भेजा जेल

3 min read
Google source verification
Murder and hang body

Husband and his friend arrested (Photo- Patrika)

बलरामपुर। एक दिन पहले बाजार गई पत्नी दूसरे दिन घर लौटी तो पति नाराज हो गया। वह पहले से ही उसके चरित्र पर शंका करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच 12 फरवरी को विवाद हुआ। फिर गुस्से में पति ने उसकी डंडे व हाथ-मुक्के से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या (Murder and hang body) का रूप देने उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घर से करीब 5 किमी दूर जंगल में शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका आरोपी की 5वीं पत्नी थी। उसकी 3 पत्नियां पहले ही उसे छोड़ गई थीं, जबकि एक की मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति व उसके साथी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बलरामपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम झपरा निवासी गुना राम 58 वर्ष ने 5 शादियां की थीं। उसकी 3 पत्नियां उसे छोडक़र चली गई थीं, जबकि एक की मौत हो गई थी। 5वीं पत्नी बंधनी बाई 50 वर्ष (Murder and hang body) के साथ वह पिछले 20 वर्षों से रह रहा था। दोनों के कोई संतान नहीं थे। वे मजदूरी कर घर चला रहे थे।

पिछले कुछ वर्षों से गुना राम अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करने लगा था। इसी बीच 11 फरवरी को पत्नी बलरामपुर बाजार जाने के नाम पर घर से निकली थी, लेकिन रात तक घर नहीं लौटी। 12 फरवरी को घर लौटी तो पति से विवाद हो गया। वहीं पति को यह बात और गहरा गई कि पत्नी के गैरमर्दों से भी संबंध (Murder and hang body) हैं।

धक्का देकर गिराया, फिर मार डाला

पति-पत्नी के बीच उनके भैंसों के बांधने के स्थल पर विवाद शुरु हुआ था। घर लौटने के दौरान रास्ते में विवाद ज्यादा बढऩे पर उसने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बांस के डंडे और हाथ-मुक्के से बेरहमी से इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत (Murder and hang body) हो गई।

दोस्त के साथ शव को फांसी पर लटकाया

हत्या करने के बाद आरोपी गुना राम ने अपने साथी लखन कुम्हरिया 50 वर्ष को मौके पर बुलाया। फिर दोनों उसका शव घर से करीब 5 किमी दूर लातापानी के जंगल में ले गए। यहां मामले को आत्महत्या का रूप देने उन्होंने शव को पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटका (Murder and hang body) दिया था।

Murder and hang body: डॉक्टरों ने बताया- हत्या हुई है

13 फरवरी को ग्रामीणों ने बंधनी बाई का शव जंगल में पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। महिला के शरीर पर चोट व खरोंच (Murder and hang body) के निशान थे। डॉक्टरों ने भी पीएम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने मृतका की शिनाख्त करने के बाद सबसे पहले उसकी पति गुना राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की तो उसने पत्नी की हत्या फिर शव को फंदे से लटकाने (Murder and hang body) की बात स्वीकार कर ली।

इस पर पुलिस ने आरोपी गुना राम व उसके साथ लखन कुम्हरिया को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को बीएनएस की धारा 103(1), 238, 3(1) तहत जेल भेज दिया है।