
Theft in Vasundhara colony house (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा विहार एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात (Theft in Ambikapur) को अंजाम दिया है। वसुंधरा विहार में चोरों ने एक मकान का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात सहित घरेलू सामान की चोरी कर ली। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी तीन से चार मकानों में चोरी या ताला तोडऩे की घटनाएं सामने आई हैं।
शहर के गोधनपुर स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी निवासी निशान हैदर 12 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे परिवार के साथ निजी कार्य से बिलासपुर गया था। जब 15 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी के ताले भी टूटे (Theft in Ambikapur) पाए गए।
चोरों ने घर से सोने का हार, दो अंगूठियां, झुमके, मांग टीका, नथिया, चांदी की पाजेब, मेहंदी छल्ला, पीतल के बर्तन सेट, बेडशीट और चार साडिय़ां चोरी (Theft in Ambikapur) कर ली। पीडि़त ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
गोधनपुर क्षेत्र के सरगवां स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी तीन से चार दिन पूर्व चोरी की घटनाएं हुई हैं। जानकारी के अनुसार 2 ईडब्ल्यूएस मकानों में चोरों (Theft in Ambikapur) ने ताले तोड़े, हालांकि वहां से किसी कीमती सामान की चोरी की पुष्टि नहीं हो सकी है।
वहीं कॉलोनी के एक एलआईजी मकान में चोरों ने ताला तोडक़र अलमारी से नकदी और सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की घटना से कॉलोनीवासी में दहशत का माहौल है।
Published on:
15 Feb 2026 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
