विविध भारत

बेटे तेज प्रताप और बहू ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबर सुनकर लालू की तबीयत बिगड़ी, RIMS में हैं भर्ती

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Nov 02, 2018
बेटे तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबर सुनकर लालू की तबीयत बिगड़ी, RIMS में हैं भर्ती
बेटे तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबर सुनकर लालू की तबीयत बिगड़ी, RIMS में हैं भर्ती

पटना। रांची के अस्‍पताल में इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला अब लालू प्रसाद यादव के घर से आई है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने जा रहे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गहरे सदमे में चले गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने पटना की सिविल कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। अब कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को करेगी।

मई में हुई थी शादी

आपको बता दें कि इसी वर्ष 12 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। अब दोनों के बीच तलाक की खबर आने के बाद से लालू परिवार के लिए एक बड़ा झटका है। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि तलाक कि खबर आने के बाद ऐश्‍वर्या के पिता चंद्रिका राय फौरन ही राबड़ी देवी से मिलने के लिए उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। हालांकि अभी तक ऐश्वर्या के परिवार की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी वाद संख्‍या (1208/ 2018) दाखिल की है। अपनी अर्जी में तेज प्रताप ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची रवाना हो चुके हैं।

Published on:
02 Nov 2018 08:20 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार