अमित शाह रविवार को गुजरात के गांधीनगर में रोड शो करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधीनगर संसदीय सीट से उम्मीदवार हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को गुजरात के गांधीनगर में रोड शो करेंगे। अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। भाजपा के मीडिया प्रवक्ता प्रशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह का रोड शो कलोल इलाके में आयोजित होगा। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष रोड शो से पहले डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार अमित शाह के रोड शो की शुरुआत त्रण आंगड़ी चौराहा से होगी, जिसके बाद खूनीबंगला, रेलवे स्टेशन, खमार भुवन, टावर चौक, ज्योतिश्वर महादेव, नगरपालिका पुराना फायर स्टेशन गेट, नंदलाल चौक, वखारिया चार रास्ता, कोबरा सर्किल, शारदा सर्किल, बोरिसणा नाला, अंबिकानगर, श्रीजी पार्लर होते हुए हनुमान मंदिर के पास उसका समापन किया जाएगा। आपको बता दें कि शाह का गांधीनगर संसदीय सीट में यह चौथा रोड शो होगा। इससे पहले उन्होंने 6 अप्रैल को वेजलपुर और साबरमती विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया था।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की गांधीनगर सीट से इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का टिकट काट दिया। आडवाणी के स्थान पर पार्टी ने इस सीट से अमित शाह को उम्मीदवार बनाया है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.