विविध भारत

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर कोविड-19 से निपटने के लिए सहायता मांगी

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए पत्र में उद्धव ठाकरे ने लिखा है कि राज्य में कोविड-19 के कारण स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। ऐसे में कोविड़ 19 को राष्ट्रीय महामारी घोषित कर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
2 min read
Apr 15, 2021
Uddhav Thackeray
Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को कोविड 19 की प्रभावी तरीके से रोकथाम करने के लिए पत्र लिख कर सुझाव दिए हैं। पत्र में उन्होंने महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केसेज का हवाला देते हुए मोदी सरकार से राज्य की आम जनता और उद्यमियों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

उद्धव ठाकरे ने लिखा है कि राज्य में कोरोना के कारण बिगड़ते हालातों को देखते हुए छोटे तथा मध्यमवर्गीय टैक्सपेयर्स को मार्च, अप्रैल तथा मई का GST रिटर्न्स फाइल करने के लिए दी गई समयसीमा को 3 महीने बढ़ाने की सलाह दी है।

अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा है कि राज्य में कोविड-19 के कारण स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। ऐसे में कोविड़ 19 को राष्ट्रीय महामारी घोषित करनी चाहिए और राज्य सरकार को प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को 100 रुपए प्रतिदिन तथा बच्चों को 60 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फंड देने की अनुमति मिलनी चाहिए। यह पैसा अन्त्योदय अन्न योजना तथा प्रायोरिटी हाउस होल्ड स्कीम्स के तहत राशन कार्ड्स में रजिस्टर्ड किए गए लोगों को दिया जाएगा। गत वर्ष पूरे देश में लगे लॉकडाउन और उसके बाद कोरोना के कारण चौपट हुए व्यापारों के चलते ये लोग भूखमरी और आर्थिक अभाव जैसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। यह पैसा स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फंड की तरफ से दिया जाना चाहिए। राहत फंड की पहली किस्त राज्य सरकार को जल्दी जारी की जानी चाहिए ताकि प्रभावित लोगों तक राहत पहुंच सके।

अपने पत्र में ठाकरे ने लघु तथा मध्यमवर्गीय व्यापार, स्टार्ट्अप्स को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत उनके द्वारा लिए गए बैंक लोन्स में राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया है। ऐसे में हमें भी इस कठिन घड़ी में उनका साथ देना चाहिए और उद्यमियों तथा बैंकों के बीच बढ़िया संबंध बनाने पर जोर देना चाहिए।

Published on:
15 Apr 2021 03:41 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान