21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Supreme Court में Corona का विस्फोट, जस्टिस एमआर शाह का पूरा स्टाफ संक्रमित

Supreme Court में लगातार बढ़ रहे Corona के मामले, जस्टिस एमआर शाह का पूरा स्टाफ भी हुआ संक्रमित
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Apr 15, 2021

Supreme Court Judge MR Shah whole staff corona positive

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का कहर, जज एमआर शाह का पूरा स्टाफ हुआ संक्रमित

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा केस सामने आने के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

जस्टिस एमआर शाह ( Justice MR Shah ) का पूरा स्‍टाफ कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive ) पाया गया है।

जस्टिस शाह ने खुद इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि एक मामले की सुनवाई में जस्टिस डीवीई चंद्रचूड के साथ जस्टिस शाह भी मौजूद थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस शाह ने बताया कि उनका पूरा स्‍टाफ कोरोना संक्रमित हो गया है, जिसके बाद बेंच की सुनवाई रोक दी गई।

यह भी पढ़ेँः Corona के बढ़ते खतरे के बीच सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, जानिए क्या खुला, क्या बंद

जस्टिस चंद्रचूड ने सभी को बताया कि जस्टिस शाह फिलहाल घर से ही कुछ मुद्दों को देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के कई जजों के घरों में कोरोना के केस पाए गए।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के 44 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के जजों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही घर से सुनवाई का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ेंः Gujarat: कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए सामने, श्मशानों में लगी लंबी कतारें, कब्रों में हो रही एडवांस खुदाई

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग