विविध भारत

महाराष्ट्र: पालघर में हेड कांस्टेबल ने थाने में गोली मारकर की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक, तुलिंज पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सखाराम भोये ने थाना परिसर में खुद को गोली मार ली। हालांकि अभी तक उनके आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है  

2 min read
Dec 24, 2020
Maharashtra: Cop commits suicide at police station in Palghar
Maharashtra: Cop commits suicide at police station in Palghar

महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बृहस्पतिवार को एक पुलिसकर्मी ने थाने के भीतर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक इस पुलिसकर्मी का नाम सखाराम भोये है। भोये नालासोपारा में तुलिंज पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

पुलिस के अनुसार सखाराम ने रात की ड्यूटी पूरी होने के बाद आज सुबह के वक्त थाना परिसर में एक कमरे में खुद को गोली मार ली। 40 साल के सखाराम के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राज्य भर में 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। इसलिए ज्यादातर पुलिसकर्मी रात में गश्त पर चले गए थे। लेकिन सखाराम पुलिस स्टेशन पर ही थे। सुबह 4 बजे के आसपास वरिष्ठ अधिकारियों ने तुलिंज पुलिस स्टेशन में निरीक्षण के लिए गए थे। उस वक्त तक भी भोये ड्यूटी पर थे।

अधिकारी ने बताया, उनकी ड्यूटी सुबह 6 बजे खत्म होती है। उसके बाद वे सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच पुलिस इंस्पेक्टर के लिए टॉयलेट रूम में गए और खुद को सिर में गोली मार ली।हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला सका है कि उन्होंने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें सखाराम अपने परिवार के साथ पश्चिमी नालासोपारा में रह रहे थे। उनके परिवार में एक बेटे, एक बेटी और एक पत्नी हैं। भोई को 2003 बैच में भर्ती किया गया था। वह जून 2017 से तुलिंज पुलिस स्टेशन में पुलिस कांस्टेबल के रूप में काम कर रहा थे।

Published on:
24 Dec 2020 07:25 pm