विविध भारत

मौसम विभाग की चेतावनी- बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी और दिल्ली में आज तूफान और बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी है। यही नहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून की संभावना जताई है।  

less than 1 minute read
May 05, 2021

नई दिल्ली।

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी से आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी है। यही नहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ तेज आंधी की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण भारत में प्री-मानसून बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि बिहार का मौसम बीते कुछ दिनों से सुहाना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ओला गिर सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक टर्फ लाइन बनने के कारण राज्य के कई हिस्सों में गत मंगलवार को बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आगामी 8 मई तक बनी रह सकती है।

Published on:
05 May 2021 09:44 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?