
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से भी बाहर तक नहीं निकल पाए। वहीं भूकंप के बाद अब सुनामी की चेतावनी दी गई है।
न्यूजीलैंड में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 आंकी गई है। इसके साथ न्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप नॉर्थ आइलैंड द्वीप, न्यूजीलैंड में बुधवार को सुबह आया।
पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने कहा कि शुक्रवार सुबह न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में 7.1 तीव्रता का भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। पीटीडब्ल्यूसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 300 किलोमीटर के अंदर सुनामी की लहरें संभव हैं।
दहशत का माहौल
भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस भूकंप के कारण अब तक कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लोगों को सजग रहने की सलाह दी गई है।
वहीं फरवरी के माह में न्यूजीलैंड के दक्षिण में जोरदार भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.7 आंकी गई थी। इसका केंद्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किमी (छह मील) की गहराई में स्थित था।