विविध भारत

निर्भया की मां को नए डेथ वारंट की आस, बोलीं- तीन दशक में नहीं हुई किसी रेपिस्ट को फांसी

Nirbhaya Gangrape Case मां को उम्मीद जारी होगा नया डेथ वारंट निर्भया की मांः न्याय में देरीकी वजह से बढ़ते हैं अपराधियों के हौसले पिछले तीन दशक में नहीं देखा किसी रेपिस्ट को फांसी पर चढ़ते

2 min read
निर्भया की मां आशा देवी

नई दिल्ली। दिल्ली में वर्ष 2012 में हुए गैंगरेप ( Nirbhaya Gangrape Case ) और हत्याकांड मामले में लगातार आगे बढ़ रही तारीखों और इंसाफ में देरी को लेकर निर्भया की मां का सब्र अब टूट चुका है। राजधानी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ( Patiala House Court ) में नए डेथ वारंट ( Death Warrant ) को लेकर सोमवार को सुनवाई होनी है। इससे पहले निर्भया की मां ने अपना दर्द बयां किया है।

निर्भया की मां का कहना है कि 32 वर्ष में मैंने किसी बलात्कारी को फांसी होते नहीं देखी। निर्भया के मामले में भी दोषी बस कानून का सहारा लेकर सजा से बचते आ रहे हैं।

निर्भया की मां ने नए डेथ वारंट को लेकर भी उम्मीद जताई है कि इस बार उसे निराशा नहीं होगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमें उम्मीद है कि सोमवार को डेथ वॉरंट जारी हो जाएगा।'

सुप्रीम कोर्ट दे चुकी आदेश
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने भी अपने ऑर्डर में कहा है कि पटियाला हाउस कोर्ट नया डेथ वारंट जारी कर सकती है।

आपको बता दें कि कोर्ट में दोषियों के खिलाफ नए सिरे से डेथ वारंट जारी करने की मांग की गई है। दोषी पवन को अदालत की ओर से मुहैया करवाए गए नए वकील पहली बार मामले में पवन का पक्ष रखेंगे।
वहीं तीन अन्य दोषियों मुकेश, अक्षय और विनय के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि पटियाला हाउस कोर्ट नए डेथ वारंट को लेकर क्या कदम उठाता है।
एपी सिंह की वजह से न्याय में देरी
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों के वकील एपी सिंह की वजह से न्याय में लगातार देरी हो रही है। देखना होगा कि सोमवार को कोर्ट में वो क्या खेल खेलते हैं।

Published on:
17 Feb 2020 11:50 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत