विविध भारत

बस मार्शल अरुण कुमार से Patrika.com की Exclusive बातचीत, बताई अपनी वीरता की कहानी

केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल हुए बस मार्शल अरुण कुमार ( Bus Marshal Arun Kumar ) अरुण ने 6 साल की बच्ची को अगवा होने से बचाया था पत्रिका ने अरुण कुमार से की खास बातचीत

less than 1 minute read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। रविवार को उन्होंने दिल्ली के तीसरे मुख्यमंत्री के तौर पर रामलीला मैदान में शपथ ली। उनके साथ 6 और मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस समारोह की सबसे खास बात यह रही है कि यहां दिल्ली के 50 आम लोगों को बुलाया गया। इनमें से एक थे बस मार्शल अरुण कुमार (Bus Marshal Arun Kumar) ।

केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण भाषण के दौरान अरुण कुमार ( Arun Kumar ) का नाम लेते हुए उनकी वीरता की प्रशंसा की। बता दें कि अरुण कुमार पेशे से बस मार्शल हैं। पिछले साल नवंबर में दिल्ली के धौला कुआं के पास बस में एक 22 वर्षीय युवक एक छह साल की बच्ची को ले जा रहा था। तभी अरुण को युवक पर शक हुआ। उन्होंने देखा कि बच्ची लगातार रो रही है और उस युवक के साथ काफी असहज है।

मार्शल ने तुरंत बस को रोकने के लिए फाटकों को बंद करने के लिए ड्राइवर को सचेत किया। इस दौरान आरोपी ने भागने की पूरी कोशिश की। लेकिन कंडक्टर, ड्राइवर और अन्य यात्रियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान से पत्रिका ने बस मार्शल अरुण कुमार से बातचीत की और उनकी वीरता की कहानी उनकी ही जुबानी जानी। यहां देखें अरुण कुमार से खास बातचीत का ये Exclusive VIDEO

Updated on:
16 Feb 2020 04:00 pm
Published on:
16 Feb 2020 03:44 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें