विविध भारत

पीएम मोदी ने देश के पहले टॉय फेयर का किया उद्घाटन, कहा – समय के साथ खिलौने में भी हुए बदलाव

सरकार खिलौना उद्योग को हर संभव मदद करेगी। नए जमाने के लिहाज से खिलौने बनें तो बच्चे ज्यादा पसंद करेंगे।
less than 1 minute read
pm modi
हम खिलौना कारोबार को और आगे ले जाना चाहते हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पहले टॉय फेयर 2021 का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। टॉय फेयर 2021 आज से दो मार्च तक चलेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता, मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के दौर के खिलौनों पर पूरी दुनिया ने रिसर्च की है। प्राचीनकाल में दुनिया के यात्री जब भारत आते थे तो भारत में खेलों को सीखते भी थे और अपने साथ लेकर भी जाते थे।

इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलौना कारोबारियों के साथ बातचीत की। साथ ही खिलौना कारोबारियों को समय के साथ रुचिकर और बच्चों की जरूरतों के लिहाज नए-नए खिलौने बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि परंपरागत खिलौने तो ठीक हैं लेकिन नए जमाने के लिहाज से खिलौने में बदलाव किए जाएं तो बच्चे उसे ज्यादा पसंद करेंगे। बच्चों को खिलौना पसंद आएगा तो वो बिकेगा भी ज्यादा। खिलौने ज्यादा बिकेंगे तो कारोबारियों को लाभ भी ज्यादा मिलेगा। लाभ होगा तो खिलौना का कारोबार बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने बातचीत के क्रम में कहा कि खिलौना उद्योग को सरकार हर संभव मदद करेगी। हमें खिलौना उद्योग को और आगे ले जाना है।

Updated on:
27 Feb 2021 12:06 pm
Published on:
27 Feb 2021 11:49 am
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ