विविध भारत

पीएम मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी का निधन, काफी समय से थीं बीमार

पीएम नरेंद्र मोदी के परिवार में शोक मोदी की भाभी भगवती बेन का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

2 min read
May 01, 2019
पीएम मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी का निधन, काफी समय से थीं बीमार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर है। पीएम मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी ( Prahlad Modi ) की पत्नी भगवती बेन का अचानक निधन हो गया। बुधवार को 55 साल की भगवती बेन को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हुआ है।

काफी दिनों से बीमार थीं भगवती बेन

जानकारी के मुताबिक मोदी ( Modi ) की भाभी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। वे अहमदाबाद के ही एक अस्पताल में भर्ती थीं उनका नियमित इलाज चल रहा था। निधन के बाद उनके शव को को घर लाया गया है। खबर है कि आज शाम ही एसजी राजमार्ग पर स्थित श्मशान घाट पर भगवती बेन का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

पैरालिसिस की वजह से शरीर के कई अंग हो चुके थे निष्क्रिय

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई महीने से पैरालिसिस ( paralysis ) की वजह से भगवती बेन के शरीर के कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। उनका अधिकांश वक्त बिस्तर पर ही गुजर रहा था। इसके अलावा वे ब्लड प्रेशर, किडनी और डायबिटीज से भी पीड़ित थीं।

पीएम मोदी से दो साल बड़े हैं प्रहलाद मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी से प्रहलाद मोदी उम्र में दो साल बड़े हैं। वह गुजरात के ही अहमदाबाद में एक किराने की दुकान चलाते हैं। वे गुजरात फेयर प्राइस शॉप्स एंड केरोसिन होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वहीं पीएम मोदी की मां मां हीरा बेन अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ अहमदाबाद में रहती हैं।

Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
01 May 2019 04:43 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर