विविध भारत

पंजाब: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी भी पहुंचे

जलियांवाला बाग कांड को 100 साल हुए पूरे। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि। शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी।  

1 minute read
dg

नई दिल्ली।अमृतसर के ऐतिहासिक जलियांवाला बाग हत्याकांड को आज यानी शनिवार को 100 साल पूरे हो गए हैं। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक अक्विथ ने जलियांवाला बाग स्मारक पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यही नहीं ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मेमोरियल में विजिटर बुक में अपना मैसेज भी लिखा। आपको बता दें कि इस अवसर यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पंजाब के राज्यपाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार देर रात अमृतसर पहुंचे। राहुल गांधी ने सबसे पहले श्री अकाल तख्त स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी राहुल गांधी के साथ रहे। आपको बता दें कि शनिवार को जलियांवाला बाग कांड की याद में शताब्दी समारोह का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में शहीदों को श्रद्धांजलि देेने के साथ ही उनकी याद में सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले शहीदों के सम्मान में शुक्रवार पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुखसरकरिया, आशा कुमारी, गुरजीत औजला, ओम प्रकाश सोनी, सुनील जाखड़, इंदरबीर बुलारिया, राजकुमार वेरका व सुनील दत्ती आदि ने भाग लिया।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
13 Apr 2019 10:54 am
Published on:
13 Apr 2019 08:12 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर